FLASH News
इटावा: कालका एक्सप्रेस ट्रेन से दसवीं फेल फर्जी लोको पायलट गिरफ्तार,
फर्जी लोको पायलट के पास से लोको पायलट नोटबुक, उपस्टेशन अधीक्षक आगरा की मोहर लगे हुए शंटिंग के कागजात, लोको पायलट का फर्जी आईकार्ड, नेमप्लेट, लोको पायलट की यूनिफॉर्म,आधार कार्ड और मोबाइल फोन बरामद,
थाना जीआरपी पुलिस ने की फर्जी लोको पायलट की गिरफ्तारी,
हाईस्कूल में फेल हो जाने के कारण रेलवे में नौकरी न मिल पाने के कारण बन गया था फर्जी लोको पायलट,
रेलवे में तैनात लोको पायलटों से दोस्ती कर ट्रेन के इंजन में ट्रेन चलाते हुए फोटो वीडियो दिखाकर समाज में रुतबा बना रहा था फर्जी लोको पायलट,
गिरफ्तार फर्जी लोको पायलट फिरोजाबाद जनपद का निवासी।
रिपोर्ट:रोहित सिंह चौहान
इटावा/यूपी